Chambalkichugli.com

Shivpuri News: दिल्ली से बरामद हुई घर से भागी 16 साल की नाबालिग

Shivpuri News

Shivpuri News: शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ( 28-29 अक्टूबर से लापता ) को शिवपुरी पुलिस ने दिल्ली के विकास नगर इलाके से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने शादी का झांसा देकर लड़की को भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी सत्यभान गुर्जर (20) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला 30 अक्टूबर को नाबालिग के पिता की शिकायत पर दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक अमनसिंह राठौड़ के निर्देश पर चलाए जा रहे “मुस्कान अभियान” के तहत तकनीकी जांच से लड़की की लोकेशन दिल्ली में मिली। 24 नवंबर को बदरवास पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची। लड़की को उसके माता-पिता की मौजूदगी में बरामद कर लिया।

READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश

शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिया कि आरोपी सत्यभान गुर्जर उसे शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले गया। दिल्ली में पति-पत्नी की तरह रखते हुए उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 64(2)(m), 87, पॉक्सो एक्ट की धारा 5(L)/6 तथा एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराएं जोड़ते हुए आरोपी के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है।

26 नवंबर को आरोपी सत्यभान गुर्जर, निवासी प्रतापपुरा (थाना रिठौरा, जिला मुरैना) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन को मुस्कान अभियान की बड़ी कामयाबी बताया है। ( Shivpuri News)

READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *