Shivpuri News: शिवपुरी जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सड़क पर बिखरे धान के बोरों से टकराकर युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रक पलटने से सड़क पर बिखरा धान
दोपहर में इंदौर से हरियाणा के पलवल जा रहा धान से भरा ट्रक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में भरा धान बोरों सहित सड़क पर बिखर गया, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने तुरंत जाकर मार्ग को बहाल तो कर दिया, लेकिन धान हटाने के लिए ट्रांसपोर्टर का दूसरा ट्रक देर रात तक नहीं पहुंचा।
रात में अंधेरे में हुआ हादसा
रात लगभग 12 बजे कैरऊ गांव निवासी शिशुपाल आदिवासी मोटरसाइकिल से शिवपुरी की तरफ आ रहे थे। जहां सड़क पर बिखरे धान के बोरे होने के कारण अंधेरे में दिखाई नहीं दिए और उनकी बाइक जोरदार तरीके से उनसे जा टकराई। टक्कर के बाद शिशुपाल सड़क पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस जांच में जुटी
शव को जिला अस्पताल भिजवाकर सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। सतनबाड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
READ MORE: शिवपुरी में सड़क हादसे में युवक की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल