Chambalkichugli.com

Bhopal Gas Tragedy : भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी छुट्टी

Bhopal Gas Tragedy

Bhopal Gas Tragedy : भोपाल में गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर राज्य सरकार ने 3 दिसंबर को सरकारी अवकाश घोषित किया है। सोमवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज शाम विभिन्न सामाजिक और गैस पीड़ित संगठनों द्वारा मोमबत्ती और मशाल जुलूस निकाले जाएंगे।

आज शाम मोमबत्ती रैली

संभावना ट्रस्ट क्लिनिक द्वारा आयोजित मोमबत्ती रैली छोला गणेश मंदिर से शुरू होकर गैस माता मूर्ति स्थल पहुंचेगी, जहां पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
इसके अलावा भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन शाम 6 बजे शाहजहानी पार्क से मशाल और कैंडिल जुलूस निकालेगा।

संगठन के संयोजक शावर खान ने कहा कि 40 वर्ष बाद भी पीड़ित जहरीले रसायन और दूषित पानी से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। पीड़ित परिवारों ने सरकार से पांच गुना मुआवजे की मांग की है।

कल सर्वधर्म प्रार्थना

बुधवार सुबह 10:30 बजे बरकतुल्लाह भवन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में धर्मगुरु धर्मग्रंथों का पाठ करेंगे और गैस राहत मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह मौजूद रहेंगे।

दर्द अब भी ताजा

2 से 3 दिसंबर 1984 की रात यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस रिसी थी। जहरीली गैस से हजारों लोगों की मौत हुई और कई परिवार हमेशा के लिए बिखर गए। फैक्ट्री के आसपास के 5 किलोमीटर के दायरे में अब भी पीने का पानी दूषित बताया जाता है, जिससे हजारों लोग गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।

41 साल बाद भी पीड़ितों की आंखों में वह रात अब भी जिंदा है। किसी ने अपने बच्चों को खोया, किसी ने पूरा परिवार। चीखों और भागदौड़ के दृश्य आज भी लोगों की रूह कांपाते हैं।

READ MORE: शिवपुरी में सड़क हादसे में युवक की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *