Chambalkichugli.com

MORENA NEWS : दिल्ली से वापस आ रहे हलवाइयों को जहर खिलाकर लूटे लाखों

Morena news:

MORENA NEWS: मध्यप्रदेश। मुरैना में एक बार फिर ज़हरखुरानी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां दिल्ली से हलवाई का काम कर वापस लौट रहे तीन लोगों के साथ स्लीपर बस में बदमाशों ने ज़हरखुरानी कर करीब डेढ़ लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Morena News: शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, सरपंच के बेटे की हरकत पर कार्रवाई

बताया जा रहा है कि तीनों हलवाई बस में बेहोशी की हालत में पड़े मिले। जब बस उनके निर्धारित स्टेशन पर पहुंची तो कंडक्टर ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन वे होश में नहीं आए। इसके बाद मामले की सूचना महुआ थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।

MORENA NEWS:
MORENA NEWS:

इलाज के बाद होश में आए पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि वे दिल्ली से काम करके लौट रहे थे और उनके पास करीब डेढ़ लाख रुपए नकद थे, जिसे बदमाश लूट ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Morena News: अब तहसील स्तर पर होगी जनसुनवाई

गौरतलब है कि इसी बस में यह तीसरी ज़हरखुरानी की घटना है। डेढ़ महीने पहले चार युवकों से लाखों रुपए की लूट हुई थी, जबकि सात महीने पहले दशहरे के दिन दिल्ली से लौट रही एक महिला को ज़हरखुरानी कर 4 तोला सोना और 40 हजार रुपए लूटे गए थे। लगातार हो रही घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *