WEATHER UPDATE: ग्वालियर। मध्य प्रदेश का उत्तरी हिस्सा इन दिनों भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। ग्वालियर-चंबल संभाग, रीवा, सागर समेत प्रदेश के करीब 20 जिलों में कोहरा छाया हुआ है। कई इलाकों में दृश्यता घटकर सिर्फ 50 मीटर तक रह, राज्य के 17 शहरों में शुक्रवार को पारा 10 डिग्री से कम दर्ज हुआ। भोपाल में 6.4 डिग्री, इंदौर में 4.1 डिग्री और उज्जैन में 7.2 डिग्री तापमान रहा। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
घने कोहरे का सीधा असर रेल और हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। शताब्दी एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, पंजाब मेल समेत कई ट्रेनें 30 मिनट से लेकर 8 घंटे तक देरी से चल रही हैं। साथ ही भिंड, मोरैना, ग्वालियर रोड सेवाओं में भी देरी की सूचना है। भोपाल और इंदौर से दिल्ली और मुंबई को जाने वाली उड़ानों पर भी कोहरे की वजह से असर पड़ा है, जिससे यात्रियों को रूटीन से विलम्ब का सामना करना पड़ रहा है।
MP WEATHER UPDATE: चंबल संभाग में कोहरे का कहर, 22 जिलों में अलर्ट
प्रमुख शहरों का वर्तमान तापमान (लगभग)
ग्वालियर: 14°C (सुबह)
भोपाल: 16°C (हैज़ी)
इंदौर: 22°C (हैज़ी)
रीवा: 13°C (हैज़ी)
सागर: 16°C (धूप)
MP Cold Weather : मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड, मुरैना समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि जबलपुर, कटनी और शहडोल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।