Wordcamp 2025: मध्य प्रदेश। भोपाल में 20 और 21 दिसंबर 2025 को WordCamp 2025 का आयोजन होने जा रहा है। यह सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट माना जा रहा है, जो वेब टेक्नोलॉजी, डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट क्रिएशन और ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट्स पर केंद्रित रहेगा।
कार्यक्रम का पहला दिन, 20 दिसंबर, SF Technologies में आयोजित होगा। इस दौरान डेवलपर्स, डिजाइनर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और टेक प्रोफेशनल्स मिलकर ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे, जिसमें कोडिंग, डिजाइन, ट्रांसलेशन और डॉक्यूमेंटेशन जैसी गतिविधियां शामिल होंगी।
मुख्य कॉन्फ्रेंस 21 दिसंबर को Courtyard by Marriott, भोपाल में होगी। यहां प्रेरक कीनोट सेशंस, तकनीकी टॉक्स, वर्कशॉप्स और नेटवर्किंग के अवसर मिलेंगे। इस इवेंट में 400 से अधिक डेवलपर्स, डिजाइनर्स, ब्लॉगर्स, डिजिटल प्रोफेशनल्स और बिज़नेस लीडर्स के शामिल होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में अभय कुलकर्णी (वर्डप्रेस और AI ऑटोमेशन), आदित्य विक्रम सिंह (SEO और डिजिटल रणनीति), अक्षत गुप्ता (UX और प्रोडक्ट डिजाइन), डॉ. तबस्सुम जाफर (रिमोट वर्क और मानसिक स्वास्थ्य), जिनेंद्र खोबारे (साइबर सुरक्षा और फ्रॉड प्रिवेंशन), प्रियंका शाह (AI और मार्केटिंग), साक्षी चौइथानी (फ्रीलांसर से फाउंडर), साक्षी मेहता (टीम और संगठन विकास), संदेश जांगम (वर्डप्रेस इंजीनियरिंग) और सौरभ मटोलिया (वर्डप्रेस मैनेजमेंट और AI) जैसे विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे।
GOVERNMENT JOB VACANCY : मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में मजबूती, 474 पदों पर सीधी भर्ती
WordCamp 2025 वेब डेवलपमेंट, डिजाइन, डिजिटल मार्केटिंग और ओपन-सोर्स टेक्नोलॉजी में सीखने और नेटवर्किंग का एक बेहतरीन मंच साबित होगा, जहां प्रतिभागियों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा।