Chambalkichugli.com

MP CRIMES : नेता पुत्र के आरोपों से टूटी पीड़िता! सुसाइड नोट में किए कई चौंकाने वाले खुलासे

REWA SUICIDE CASE

MP CRIMES : शिवपुरी। शिवपुरी में नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा के पुत्र रजत शर्मा पर बलात्कार के आरोप लगाने वाली युवती द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामला अब और गंभीर होता जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवती ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने पुलिस अधिकारियों से लेकर भाजपा नेताओं तक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट सामने आने के बाद पूरे मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है।

REWA NEWS : रीवा में सिस्टम फेल: सड़क न होने से कंधों पर ढोना पड़ा शव, वीडियो वायरल

पीड़िता ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि आरोप लगाने के बाद से उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। उसने आरोप लगाया कि मामले को खत्म कराने के लिए उस पर 50 लाख रुपये में राजीनामा करने का दबाव डाला गया। युवती के मुताबिक, उसे डराया-धमकाया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे वह पूरी तरह टूट गई। साथ ही सुसाइड नोट में पीड़िता ने यह भी उल्लेख किया है कि शिकायत के बावजूद उसे न्याय नहीं मिल रहा था और प्रभावशाली लोगों के दबाव में कार्रवाई को कमजोर किया जा रहा था। इसी मानसिक तनाव के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाने की कोशिश की।

SUICIDE NOTE
SUICIDE NOTE

फिलहाल युवती का इलाज अस्पताल में जारी है, वहीं पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मने तो अधिकारियों का कहना है कि नोट में लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *