AMIT SHAH IN GWALIOR : ग्वालियर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। जिसमे उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उस समय मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था। साथ ही शाह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने इस कलंक को हटाया और अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनसे भी आगे बढ़कर काम कर रहे हैं।
अमित शाह ने रिमोट के जरिए प्रदेश में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के तहत 1080 औद्योगिक इकाइयों से करीब 1 लाख 93 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर निवेश पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।
REWA NEWS : रीवा में सिस्टम फेल: सड़क न होने से कंधों पर ढोना पड़ा शव, वीडियो वायरल
सूत्रों की माने तो कार्यक्रम के दौरान शाह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को “राजा साहब” कहकर संबोधित किया। साथ ही शाह कहा कि ग्वालियर क्षेत्र ने तानसेन से लेकर ग्वालियर घराने तक देश की सांस्कृतिक शक्ति को आगे बढ़ाया है और आजादी के बाद यहां के जवान देश की सेवा कर रहे हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर शाह ने उन्हें याद करते हुए कहा कि अटल जी ने वोट बैंक की राजनीति नहीं की, बल्कि देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया, देश को 6 राष्ट्रीय महामार्ग दिए और कारगिल में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। साथ ही उन्होंने अटल जी को अजातशत्रु और समर्पित नेता बताया।
MP NEWS : 2 लाख करोड़ निवेश प्रस्तावों का मंच: अटल जयंती पर ग्वालियर ग्रोथ समिट में अमित शाह
शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने MP में रीजनल इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव की शुरुआत की है, जो आने वाले समय में देश के विकास का मॉडल बनेगा। उन्होंने कहा कि आज MP में सरप्लस बिजली है, मेट्रो चल रही है, MSME और स्टार्टअप तेजी से बढ़ रहे हैं और कृषि, उद्योग, पर्यटन हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो रहा है।