live show chaos : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में आयोजित प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर के लाइव शो के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। हालात ऐसे बने कि कैलाश खेर को मंच से अपना गाना रोककर दर्शकों से अपील करनी पड़ी।
MP COLD WAVE : भोपाल-ग्वालियर समेत एमपी में कोहरा, 25 शहरों में पारा 10° से नीचे

जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान दर्शकों की भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और कुछ लोग स्टेज के बेहद करीब तक पहुंच गए। सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ने पर आयोजकों को इवेंट बीच में रोकना पड़ा। बताया जा रहा है कि स्थिति को संभालने के लिए कैलाश खेर ने खुद माइक संभाला और मंच से कहा, “आप जानवर जैसा व्यवहार कर रहे हैं, प्लीज ऐसा मत कीजिए।

यह लाइव शो एमपी ग्रोथ समिट कार्यक्रम के बाद उसी मंच पर आयोजित किया गया था। कैलाश खेर को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, लेकिन भीड़ के असंतुलित होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। साथ ही सुरक्षा कर्मियों ने बाद में स्थिति पर काबू पाया, जिसके बाद कार्यक्रम को लेकर आगे का फैसला लिया गया। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।