RAILWAY HIKE : मध्यप्रदेश। भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर से ट्रेन टिकट के किराए बढ़ा दिए हैं। इसका असर लंबी दूरी के यात्रियों पर पड़ेगा। अब 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वाले यात्रियों को हर किलोमीटर के लिए 1 से 2 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे। वहीं 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर किराया पहले जैसा ही रहेगा।
live show chaos : कैलाश खेर के लाइव शो में मचा हंगामा, सिंगर बोले- जानवर गिरी मत करिए
रेलवे मंत्रालय ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर बताया कि द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है। 216 किलोमीटर से 2,250 किलोमीटर तक की यात्रा पर साधारण श्रेणी में प्रति किलोमीटर 1 पैसा और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी और सभी एसी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है।
बताया जा रहा है कि किराया बढ़ोतरी का असर राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, जनशतड़ी, अंत्योदय, गतिमान, युवा एक्सप्रेस और नमो भारत रैपिड रेल जैसी सभी विशेष ट्रेनों में लागू होगा। हालांकि, रिजर्वेशन शुल्क, सुपरफास्ट चार्ज और GST में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
MP COLD WAVE : भोपाल-ग्वालियर समेत एमपी में कोहरा, 25 शहरों में पारा 10° से नीचे
किराया बढ़ोतरी की पूरी सूची इस प्रकार है:
0 – 215 किमी: कोई बढ़ोतरी नहीं
216 – 750 किमी: ₹5
751 – 1250 किमी: ₹10
1251 – 1750 किमी: ₹15
1751 – 2250 किमी: ₹20
सूत्रों की मने तो उपनगरीय ट्रेनों के सिंगल टिकट और सभी प्रकार के सीजन टिकट पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। 26 दिसंबर से पहले बुक किए गए टिकटों पर नया किराया लागू नहीं होगा, जबकि आज या इसके बाद बुक किए गए टिकटों पर नई दरें लागू होंगी। साथ ही रेलवे का कहना है कि यह बढ़ोतरी परिचालन लागत, नई ट्रेन सेवाओं और स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए की गई है।