MP GOVT. 2026 CALENDER : मध्यप्रदेश। म.प्र सरकार ने वर्ष 2026 के लिए नया अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। नए कैलेंडर के अनुसार साल 2026 में राज्य के सरकारी कार्यालय कुल 238 दिन खुले रहेंगे, जबकि 127 दिन अवकाश रहेगा। शनिवार और रविवार के साथ छुट्टियां पड़ने के कारण 6 सार्वजनिक अवकाशों का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल पाएगा।
RAILWAY HIKE : आज से ट्रेन यात्रा हुई महंगी, जानें किस दूरी और श्रेणी में कितनी बढ़ोतरी
बता दें कि सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2025 की तुलना में 2026 में एक सार्वजनिक अवकाश अधिक रखा गया है। पूरे साल में 52 शनिवार, 52 रविवार और 23 सार्वजनिक अवकाश तय किए गए हैं। इसके साथ ही सरकार ने 5-डे वर्किंग सिस्टम को यथावत रखने का फैसला किया है। तो वहीं ड्यूटी आवर बढ़ाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है।
live show chaos : कैलाश खेर के लाइव शो में मचा हंगामा, सिंगर बोले- जानवर गिरी मत करिए
इसके अलावा राज्य सरकार ने अवकाश नियमों में बड़ा संशोधन भी किया है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। सूचना की माने तो संशोधित नियमों में विशेष रूप से चाइल्ड केयर लीव और शिक्षकों के अवकाश नियमों में बदलाव किए गए हैं। साथ ही सरकार का कहना है कि इन संशोधनों से कर्मचारियों को बेहतर कार्य-संतुलन और पारदर्शी व्यवस्था मिलेगी।