Chambalkichugli.com

MP CONGRESS VIDEO VIRAL : कांग्रेस सम्मेलन में भोजन अव्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं में मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल

CONGRESS VIRAL VIDEO

MP CONGRESS VIDEO VIRAL : मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी अनुशासन पर सवाल खड़े हो गए। सम्मेलन समाप्त होते ही भोजन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऐसी अफरा-तफरी मची कि हालात बेकाबू हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह कांग्रेस सम्मेलन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और राजस्थान की भरतपुर सांसद संजना जाटव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के समापन के बाद जैसे ही भोजन वितरण शुरू हुआ, कार्यकर्ता खाने पर टूट पड़े। कुछ कार्यकर्ता दाल की बाल्टी की ओर दौड़ते नजर आए , तो कुछ मिठाई और सब्जी की प्लेटें भरते दिखे । कई जगहों पर एक-दूसरे से प्लेट छीनने तक की स्थिति बन गई, जिससे आयोजन स्थल पर अव्यवस्था फैल गई।

MP GOVT. 2026 CALENDER : मध्यप्रदेश सरकार ने जारी किया 2026 का अवकाश कैलेंडर, 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर

कार्यक्रम में मौजूद आयोजकों द्वारा स्थिति संभालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक भोजन वितरण पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुका था। इस घटना के बाद कांग्रेस संगठन की व्यवस्थाओं और अनुशासन पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल इस मामले पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहा है।

CONGRESS VIDEO VIRAL
CONGRESS VIRAL VIDEO 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *