MP COLD WAVE : मध्य प्रदेश। म.प्र इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान तेजी से गिरा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। बीती रात शहडोल जिले के कल्याणपुर इलाके में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
29 दिसंबर की सुबह राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। बुंदेलखंड, ग्वालियर, चंबल, विंध्य और नर्मदापुरम संभाग के कई इलाकों में सुबह 11 बजे तक कोहरे के कारण सड़क यातायात प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने आज कई जिलों के लिए कड़ाके की शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान (°C):
शहडोल (कल्याणपुर) – 3.8°C
ग्वालियर – 5.0°C
रीवा – 5.5°C
जबलपुर – 6.0°C
सागर – 6.1°C
भोपाल – 7.0°C
उज्जैन – 7.2°C
इंदौर – 8.0°C