Chambalkichugli.com

MORENA VIRAL VIDEO : डिलीवरी के लिए जा रही महिला की एंबुलेंस दलदल में फंसी, मुरैना में एंबुलेंस फंसने का वीडियो वायरल

MORENA VIRAL VIDEO

MORENA VIRAL VIDEO : मध्य प्रदेश। मुरैना से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पोरसा  के जल का नगरा गांव में एक महिला  डिलीवरी के लिए अस्पताल जा रही थी। जहां महिला की एंबुलेंस कीचड़ भरे रास्ते में फंस गई। खराब सड़क और गड्ढों के कारण वाहन करीब डेढ़ घंटे तक वहीं फंसा रहा। इस दौरान महिला दर्द से कराहती रही और परिजन मदद के लिए दौड़ते रहे।

REWA NEWS : रीवा में सिस्टम फेल: सड़क न होने से कंधों पर ढोना पड़ा शव, वीडियो वायरल

स्थिति बिगड़ते देख ग्रामीणों ने पहल की और ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को दलदल से बाहर निकाला। इसके बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बता दें कि इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

MP COLD WAVE : MP में ड़ेकाको की सर्दी से ठिठुरे लोग, ग्वालियर सहित कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

ग्रामीण प्रशासन और पंचायत की लापरवाही पर नाराज़गी जता रहे हैं। उनका कहना है कि गांव में सड़क और जलभराव की समस्या लंबे समय से है, लेकिन जिम्मेदारों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।अगर समय पर मदद न मिलती, तो गंभीर हादसा हो सकता था। ग्रामीणों का कहना है कि विकास के नाम पर कितने भी पैसे खर्च कर दिए जाएं, लेकिन सड़क जैसी बुनियादी सुविधा आज भी मौजूद नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *