Chambalkichugli.com

MP WEATHER UPDATE : कोहरे से ढका प्रदेश, ग्वालियर-चंबल में बारिश का अलर्ट

GWALIOR COLD WAVED

MP WEATHER UPDATE : मध्यप्रदेश। ग्वालियर समेत प्रदेश कई इलाकों में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर प्रदेश के मौसम पर साफ नजर आ रहा है। साथ ही पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट बनी हुई है, वहीं सुबह और रात के समय घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।

इसी बीच मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार पंजाब पर सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और हरियाणा पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है।

MP COLD WAVE : MP में ड़ेकाको की सर्दी से ठिठुरे लोग, ग्वालियर सहित कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

ग्वालियर समेत 5 जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इससे इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

पचमढ़ी रहा सबसे ठंडा

सूत्रों की माने तो बीते पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर संभागों में मौसम शुष्क रहा। तो वहीं, कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया।

MP WEATHER UPDATE
MP WEATHER UPDATE:

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

पचमढ़ी – 5.4°C

कल्याणपुर (शहडोल) – 6.3°C

खजुराहो – 7.0°C

शिवपुरी – 7.0°C

अमरकंटक – 7.3°C

राजगढ़ – 7.6°C

रीवा – 7.6°C

मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कोहरे को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News