SHIVPURI NEWS : मध्यप्रदेश। भारतीय जनता पार्टी की शिवपुरी जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा सोमवार को कर दी गई। जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव द्वारा जारी सूची को प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति प्राप्त है। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया गया है।
जिला इकाई में आठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें नवाब सिंह कुशवाह, इंजीनियर गोपाल सिंह पाल, सालिकराम कुशवाह, पूनम राजौरिया, हेमलता रावत, हेमंत ओझा, भूपेंद्र सिंह यादव और पवन लोधी शामिल हैं। वहीं योगेंद्र रघुवंशी (बंटी), के.पी. परमार और लवलेश जैन को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
SHEOPUR NEWS : श्योपुर में खाद संकट पर किसानों का आक्रोश, हाईवे-552 पर चक्का जाम
मंत्री, कोषाध्यक्ष और मीडिया टीम घोषित
मंत्री पद पर डॉ. रश्मी गुप्ता, अवतार सिंह गुर्जर, प्रद्युम्न वर्मा, कृष्णबिहारी गुप्ता, धर्मेंद्र रावत, नीरज तोमर, दीपा बंसल और लक्ष्मी जाटव को नियुक्त किया गया है। कपिल तिवारी (पंडा) को जिला कोषाध्यक्ष और सोनूमल कुशवाह को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
हरिशंकर दुबे कार्यालय मंत्री होंगे, जबकि सोनू राजावत और जंडेल सिंह गुर्जर सह-कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। विक्की मंगल को सोशल मीडिया प्रभारी और सुनील भार्गव को सह-प्रभारी, मुकेश जैन को मीडिया प्रभारी और अनिल श्रीधर को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। आईटी सेल की जिम्मेदारी वेदांश सविता को दी गई है।
GWALIOR COLD WAVE : मध्यप्रदेश सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप, जनजीवन प्रभावित
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।