GWALIOR COLD WAVE : ग्वालियर। मध्यप्रदेश में संक्रांति के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 15 जनवरी से एक नया और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके असर से 2 से 3 दिन बाद ग्वालियर-चंबल अंचल में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और हल्की बारिश यानी मावठा गिरने की संभावना बन रही है।
ग्वालियर-चंबल में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड
फिलहाल ग्वालियर, चंबल, मुरैना, भिंड, दतिया और श्योपुर जिलों में कड़ाके की ठंड बनी हुई है। उत्तर दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन और बढ़ गई है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है, जबकि दतिया और श्योपुर में रातें बेहद सर्द हो गई हैं।
कोहरे की चादर से ढका इलाका
सुबह के समय पूरे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया में दृश्यता 1 से 2 किलोमीटर तक सीमित रही, जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
GWALIOR DIGITAL ARREST : रिटायर्ड अफ़सर के साथ ठगी, डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 12 लाख का लगाया चूना
दिन में भी नहीं मिल रही राहत
ठंड का असर दिन में भी बना हुआ है। ग्वालियर-चंबल अंचल में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। दतिया में अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे दिन में भी सर्दी का एहसास बना रहा।
SHEOPUR NEWS : श्योपुर में खाद संकट पर किसानों का आक्रोश, हाईवे-552 पर चक्का जाम
रेल यातायात प्रभावित
घने कोहरे के चलते ग्वालियर-चंबल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। दिल्ली रूट से आने-जाने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ी है, जिससे यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ रहा है।