Chambalkichugli.com

BAJRANGDAL PROTEST : हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, लाउडस्पीकर और मीट दुकानों पर कार्रवाई की मांग

VHP PROTEST

BAJRANGDAL PROTEST : मध्यप्रदेश। शिवपुरी के बैराड़ कस्बे में मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही संगठनों ने सार्वजनिक शांति, जनस्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

लाउडस्पीकर की ध्वनि सीमा लागू करने की मांग

ज्ञापन में कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट और शासन के निर्देशों के अनुसार सभी धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर का उपयोग निर्धारित ध्वनि सीमा के भीतर ही होना चाहिए। संगठनों ने विशेष रूप से मस्जिदों में तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकरों पर नियंत्रण की मांग उठाई।

VHP PROTEST
VHP PROTEST

बाहर से आने वालों की जांच और पंजीकरण की मांग

विहिप और बजरंग दल ने मस्जिदों में ठहरने की व्यवस्थाओं की सराय अधिनियम के तहत जांच और पंजीकरण कराने की मांग की। इसके साथ ही सभी धार्मिक स्थलों की सूची बनाकर उनका पंजीकरण कराने तथा बाहर से आने-जाने वाले लोगों का पूरा विवरण थाने में दर्ज रखने की मांग भी की गई, ताकि आपात स्थिति में प्रशासन के पास आवश्यक रिकॉर्ड उपलब्ध रहे।

GWALIOR CRIMES : ग्वालियर में रेस्टोरेंट संचालक से साइबर फ्रॉड, चार दिन बाद खाते से निकले 99,850 रुपए

मीट-मांस की दुकानों को बाजार से बाहर करने पर जोर

ज्ञापन में मुख्य बाजार में संचालित मीट-मांस की दुकानों को नगर सीमा से बाहर स्थानांतरित करने और स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन कराने की मांग की गई। संगठनों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए।

SHIVPURI ACCIDENT  NEWS : शिवपुरी में तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत

समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन

संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से सभी मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई की अपेक्षा जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा।

GWALIOR NEWS : ग्वालियर में अंबेडकर की तस्वीर जलाने पर बवाल, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन जारी

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस दौरान विहिप अध्यक्ष भास्कर झा, सह-संयोजक सुनील राजौरिया, उपाध्यक्ष राघवेंद्र वंसल, विवेक जैमिनी, सह मंत्री अजमेर चंदेल, बलोपासना प्रमुख धर्मेंद्र राठौर, सतेन्द्र रावत, सौरव जैन, छोटू रावत, रामेश्वर रावत, सह-संयोजक अजय कुशवाह, रामकुमार, जीतू, विक्की, मनीष, जगदम्बा गुप्ता सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *