Chambalkichugli.com

GWALIOR CYBER FRAUD : PNB ऐप अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, IITTM अधिकारी से 1.72 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी

GWALIOR CYBER FRAUD

GWALIOR CYBER FRAUD : मध्यप्रदेश। ग्वालियर स्थित भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान (IITTM) में पदस्थ प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. विनय कुमार राय साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का ऐप अपडेट कराने के बहाने उनके मोबाइल में फर्जी APK फाइल डाउनलोड करवाई, जिससे उनके तीन बैंक खातों से कुल 1 लाख 72 हजार रुपए निकाल लिए गए।

SHEOPUR NEWS : श्योपुर एटीएम चोरी की कोशिश: युवक गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथ

सोशल मीडिया शिकायत के बाद ठगों ने किया संपर्क

डॉ. राय के अनुसार PNB One ऐप सही तरीके से काम नहीं कर रहा था। इस समस्या को लेकर उन्होंने बैंक से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट पर शिकायत की थी। इसके कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर कॉल आया और खुद को बैंक प्रतिनिधि बताने वाले व्यक्ति ने ऐप अपडेट करने की बात कही।

CYBER FRAUD CASE
CYBER FRAUD CASE

APK फाइल डाउनलोड करते ही खातों से निकले रुपए

ठग ने वॉट्सऐप पर एक APK फाइल भेजी, जिसे डॉ. राय ने जल्दबाजी में डाउनलोड कर लिया। फाइल इंस्टॉल होते ही चेतकपुरी और साडा ब्रांच से जुड़े खातों से ट्रांजैक्शन शुरू हो गए। कुछ ही मिनटों में एफडीआर, आरडी और सेविंग अकाउंट से रकम निकल गई।

BHIND HONOR KILLING : लवर के साथ भागी बेटी, बदनामी के डर से पिता ने मारी गोली

साइबर सेल और थाने में शिकायत

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने बैंक से संपर्क कर खाते फ्रीज कराए। इसके बाद साइबर सेल और थाटीपुर थाना पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई।

TRAFFIC JAM MORENA : कैलारस में 3 घंटे जाम, एंबुलेंस फंसी; अतिक्रमण बना कारण

APK फाइल से रहें सावधान

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान APK फाइल को न खोलें। ऐसे फाइल के जरिए ठग मोबाइल का एक्सेस लेकर ऑनलाइन ठगी को अंजाम देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *