Chambalkichugli.com

ASHOKNAGAR CRIMES : चाय के पैसे मांगने पर दुकानदार से बेरहमी से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

ASHOKNAGAR CRIMES

ASHOKNAGAR CRIMES : मध्यप्रदेश। अशोकनगर शहर में चाय के पैसे मांगना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ दबंगों ने चाय दुकान संचालक के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

MORENA ACCIDENT : कोचिंग से घर लौटते वक्त छात्र की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला

लाठी-डंडों से जमकर पीटा

पीड़ित दुकानदार की पहचान राज बहादुर सिंह यादव (55 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी दिनभर दुकान पर चाय और सिगरेट पीते रहे। जब दुकानदार ने उनसे पैसे मांगे, तो विवाद शुरू हो गया। इसके बाद रात में आरोपी अपने साथियों के साथ दुकानदार की दुकान और घर में घुस आए और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से जमकर मारपीट की।

घायल को लगी गंभीर चोटें

सूचना की माने तो हमले में दुकानदार को आंख, हाथ और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटने के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।

MORENA NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने मारी कॉलेज बस को टक्कर, 25 छात्र घायल

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंडी रोड, स्वराज एजेंसी के पास सेंट्रल बैंक के सामने हुई। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *