GWALIOR CRIMES : मध्यप्रदेश। ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ । यह घटना 17 जनवरी को हॉकर्स जोन इलाके में हुई थी। बताया जा रहा है कि क्रिकेट विवाद के बाद आरोपियों ने युवक अरेंद्र सिंह पर फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
GWALIOR CYBER FRAUD : PNB ऐप अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, IITTM अधिकारी से 1.72 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी
पांच आरोपियों गिरफ्तार
घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। सूचना मिलते ही बहोड़ापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया और गोली मारने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच में जुटी पुलिस
जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आशु करोसिया, रोहित करोसिया, रवि करोसिया, जितेंद्र भाटी और सूरज राजावत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने क्रिकेट खेलने के विवाद को ही वारदात की वजह बताया है।
GWALIOR CYBER FRAUD : PNB ऐप अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, IITTM अधिकारी से 1.72 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
