SHIVPURI GOVT. HOSPITAL NEGLIGENCE : मध्यप्रदेश। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शिवपुरी जिले के बदरवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला को एंबुलेंस सुविधा न मिलने के कारण ट्रॉली में ही बच्ची को जन्म देना पड़ा।
BHIND HONOR KILLING : लवर के साथ भागी बेटी, बदनामी के डर से पिता ने मारी गोली
108 पर बार-बार कॉल, नहीं पहुंची एंबुलेंस
जानकारी के अनुसार प्रसूता के परिजनों ने एंबुलेंस सेवा 108 पर कई बार कॉल किया, लेकिन समय पर कोई सहायता नहीं पहुंची। हालात बिगड़ने पर महिला को अस्पताल लाया गया। जहां उपचार और सुविधा के अभाव में उसे ट्रॉली पर ही डिलीवरी करानी पड़ी।
चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस समय महिला दर्द से कराह रही थी, उसी दौरान अस्पताल परिसर में एंबुलेंस खड़ी थी, लेकिन उसे प्रसूता के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया।

मामला सामने आते ही मचा हड़कंप
घटना का वीडियो और जानकारी सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने संबंधित स्टाफ को नोटिस जारी किया है। सीएमएचओ ने बदरवास सीएचसी प्रबंधन से दो दिन के भीतर जवाब मांगा है और लापरवाही साबित होने पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
GWALIOR CRIMES : ग्वालियर में क्रिकेट विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक को मारी गोली
स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत उजागर कर दी है, जहां सरकारी दावों के बावजूद गर्भवती महिलाओं को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।