DATIYA THEFT CASE : मध्यप्रदेश। दतिया जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि पुलिस का डर कम होता नजर आ रहा है। मामला शहर की संत कंवर राम कॉलोनी से सामने आया है, जहां विद्युत विभाग में पदस्थ जूनियर इंजीनियर दुर्गेश कुमार सिंह के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की।
खुला मिला मुख्य गेट, पुलिस को दी गई सूचना
जानकारी के अनुसार, दुर्गेश कुमार सिंह परिवार के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए बाहर गए हुए थे। देर रविवार रात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। सोमवार सुबह कॉलोनी में रहने वाले मुकेश खट्टर ने मकान का मुख्य गेट खुला देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी।

कितना सामान चोरी हुआ, अब तक साफ नहीं
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोर घर से कितना और कौन-कौन सा सामान चोरी कर ले गए हैं। मकान मालिक के लौटने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।
BHIND HONOR KILLING : लवर के साथ भागी बेटी, बदनामी के डर से पिता ने मारी गोली
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
बताया जा रहा है कि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। इससे पहले भी कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया था। लगातार हो रही घटनाओं से शहरवासियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।