Chambalkichugli.com

RSS 100 YEARS : RSS शताब्दी वर्ष पर शास्त्री पार्क में हिंदू सम्मेलन, भूमि पूजन संपन्न

RSS BHOOMI PUJAN

RSS 100 YEARS : मध्यप्रदेश। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुना में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर की शास्त्री बस्ती स्थित शास्त्री पार्क में शनिवार को होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन के साथ ही आयोजन की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

GWALIOR NEWS : सब-स्टैंडर्ड पान मसाला बेचने पर सख्ती, कोर्ट ने 1 लाख का जुर्माना रखा बरकरार

समाज के प्रबुद्ध जन रहे मौजूद

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नागरिक, प्रमुख जनप्रतिनिधि, जैन समाज के प्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सम्मेलन को समाज जागरण का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए इसे सफल बनाने का संकल्प लिया। भूमि पूजन के बाद आयोजन समिति ने सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत की। मंच व्यवस्था, बैठक, अनुशासन, प्रचार-प्रसार, संपर्क और स्वागत जैसी व्यवस्थाओं के दायित्व अलग-अलग कार्यकर्ताओं को सौंपे गए।

RSS 100 YEARS
BHOOMI PUJAN 

MORENA ROBBERY CASE :आलू व्यापारी से 22 लाख की लूट, नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने आंखों में डाला मिर्ची पाउडर

घर-घर संपर्क अभियान शुरू

सम्मेलन को लेकर शास्त्री बस्ती क्षेत्र में घर-घर संपर्क अभियान भी शुरू किया गया है। कार्यकर्ता पीले चावल भेंट कर समाजजनों को सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दे रहे हैं। साथ ही आयोजन समिति ने नगर के सभी समाजजनों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने और समाज की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *