GWALIOR ROBBER BRIDE : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में युवती को कार से ले जाने के मामले में लुटेरी दुल्हन गिरोह की सनसनीखेज कहानी सामने आई है। आरोप है कि एक मानसिक रूप से कमजोर युवक से 2 लाख रुपए लेकर शादी कराई गई और कुछ ही घंटों बाद दुल्हन ड्रामा रचकर अपने साथियों के साथ फरार हो गई।
GWALIOR TRUCK ACCIDENT : ग्वालियर में सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचला, 3 की मौत
4 युवक थे शामिल
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को नोटरी पर 2 लाख रुपए लेकर शादी कराई गई थी। शादी के बाद जब दुल्हन युवक के साथ कार से जा रही थी, तभी दाल बाजार क्षेत्र में दो बाइकों पर आए चार युवक मौके पर पहुंचे। इसके बाद दुल्हन कार से उतरकर उनके साथ फरार हो गई।
लुटेरी दुल्हन अभी भी फरार
घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हीरा ठाकुर, बंटी धाकड़ और शिवानी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, इस पूरे मामले की मुख्य आरोपी बताई जा रही लुटेरी दुल्हन पूनम गौड़ अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
RSS 100 YEARS : RSS शताब्दी वर्ष पर शास्त्री पार्क में हिंदू सम्मेलन, भूमि पूजन संपन्न
महिला की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि यह मामला सुनियोजित ठगी का प्रतीत हो रहा है, जिसमें शादी को हथियार बनाकर युवक से पैसे ऐंठे गए। फिलहाल कोतवाली पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार महिला की तलाश जारी है।