Chambalkichugli.com

MP Weather Update: ग्वालियर-चंबल में फिर बदला मौसम, हल्की बारिश के आसार

GWALIOR WEATHER

MP Weather Update: ग्वालियर । मध्य प्रदेश में मौसम अब धीरे-धीरे बदलाव की ओर बढ़ रहा है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से ग्वालियर-चंबल संभाग में हवाओं का रुख बदल गया है। इसका असर बादलों के रूप में साफ नजर आने लगा है, जिससे कड़ाके की ठंड से फिलहाल थोड़ी राहत मिली है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

GWALIOR NEWS : सब-स्टैंडर्ड पान मसाला बेचने पर सख्ती, कोर्ट ने 1 लाख का जुर्माना रखा बरकरार

IMD और मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया और शिवपुरी में आज और कल हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के भी आसार हैं। बादल छाए रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

WHEATHER UPDATE
WHEATHER UPDATE

दतिया-भिंड में ठंड का असर बरकरार

हालांकि बारिश की संभावना के बीच ग्वालियर-चंबल के कई जिलों में रात का तापमान कम बना हुआ है। दतिया में न्यूनतम तापमान करीब 7.9 डिग्री, भिंड और आसपास के इलाकों में भी तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया है, जिससे सुबह और रात में ठंड का असर बना हुआ है।

GWALIOR NEWS : सब-स्टैंडर्ड पान मसाला बेचने पर सख्ती, कोर्ट ने 1 लाख का जुर्माना रखा बरकरार

25 जनवरी के बाद फिर बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तेज ठंड में इजाफा नहीं होगा, लेकिन 25 जनवरी के बाद मावठा और कोहरे के कारण ठंड फिर बढ़ सकती है। किसानों और आम लोगों को सलाह दी गई है कि मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *