GWALIOR WEATHER UPDATE : ग्वालियर। मध्यप्रदेश में जनवरी के अंतिम दिनों में मौसम ने करवट ले ली है। रात में कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली है, वहीं दिन के समय बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। बताया जा रहा है कि उत्तर पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय लो प्रेशर एरिया और उससे जुड़ी ट्रफ के कारण मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है।
CONGRESS PCC CHIEF : भ्रष्टाचार पर जीतू पटवारी का बड़ा हमला, बोले- एमपी का हर कलेक्टर चोर
कई जिलों में कोहरे की संभावना
सुबह के समय ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में हल्के से मध्यम कोहरे के आसार हैं। साथ ही भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी हल्का कोहरा दर्ज किया गया है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग के मुताबिक 26 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। इसके असर से ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच और मंदसौर में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी
गुरुवार-शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। भोपाल और इंदौर में जनवरी में पहली बार न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के पार पहुंचा।
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस):
भोपाल: 17.4
इंदौर: 17.3
ग्वालियर: 13.5
उज्जैन: 15.0
जबलपुर: 14.8
शिवपुरी: 8.0
रीवा: 8.4
खजुराहो: 9.4
मंडला: 9.7