Chambalkichugli.com

MORENA FIRING CASE : मुरैना में बदमाशों के हौसले बुलंद, युवक पर की फायरिंग

MORENA CRIMES

MORENA FIRING CASE : मध्यप्रदेश। मुरैना जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुशवाह पुरा इलाके में प्लॉट से घर लौट रहे एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि गोली युवक की पीठ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

GWALIOR WEATHER UPDATE : एमपी में मौसम का यू-टर्न, 26 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का होगा असर

प्लॉट विवाद बना फायरिंग की वजह

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक का नाम संतोष कुशवाहा बताया जा रहा है। सूचना के मुताबिक संतोष का प्लॉट को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी पुराने विवाद के चलते आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला किया और उसपर फायरिंग कर दी।

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है।

CONGRESS PCC CHIEF : भ्रष्टाचार पर जीतू पटवारी का बड़ा हमला, बोले- एमपी का हर कलेक्टर चोर

पुलिस जांच में जुटी

घायल पक्ष ने सतबीर गुर्जर नमक युवक पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *