Chambalkichugli.com

BHIND NEWS : भिंड में भारत पर्व: गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र का लोक उत्सव, संस्कृति और विकास का संगम

BHARAT PARV

BHIND NEWS : भिंड। गणतंत्र दिवस की संध्या पर भिंड में लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन पूरे उत्साह, उल्लास और देशभक्ति के वातावरण में किया गया। कम्युनिटी हॉल, मेला ग्राउंड के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ अभ्युदय मध्यप्रदेश विकास प्रदर्शनी ने विकास की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया गया।

BANK STRIKE : आज बैंक बंद; मध्य प्रदेश में 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, 7 हजार से ज्यादा ब्रांच ठप

लोकनृत्य और देशभक्ति गीतों ने भरा उत्सव का रंग

इसके पश्चात संस्कृति विभाग द्वारा चयनित कलाकारों ने लोकनृत्य और देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक लोकनृत्य ढिमरयाई की लय और ताल पर दर्शक झूम उठे, वहीं देशभक्ति गीतों ने पूरे परिसर को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

BHARAT PARV
BHARAT PARV

वंदेमातरम् के 150 वर्ष

भारत पर्व के अंतर्गत वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष चित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रगान से जुड़े ऐतिहासिक क्षणों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया।

DATIYA NEWS : रेड में छोड़ा गया तीन माह का मासूम, SDOP बनी ममता की मिसाल; 30 लाख की अवैध शराब नष्ट

प्रदर्शनी ने दिखाई योजनाओं की जानकारी

इसी क्रम में जिला जनसंपर्क कार्यालय भिंड द्वारा लगाई गई अभ्युदय मध्यप्रदेश विकास प्रदर्शनी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में शासन की महत्वाकांक्षी, जनहितैषी एवं कल्याणकारी योजनाओं को सरल और रोचक माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे।

BHARAT PARV
BHARAT PARV

संस्कृति और विकास से जुड़ने का सशक्त माध्यम

गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल उत्सव का प्रतीक बना, बल्कि नागरिकों को संस्कृति, लोकतंत्र और विकास से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *