Chambalkichugli.com

DATIYA NEWS : दतिया ने कलेक्टर की जनसुनवाई: बदले पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप

DATIYA COLLECTOR

DATIYA NEWS : दतिया। कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में मंगलवार को प्रशासन और पुलिस के संयुक्त प्रयास से जनसुनवाई आयोजित की गई। मौके पर कलेक्टर स्वप्निल बानखड़े और एएसपी सुनील कुमार शिवहरे मौजूद रहे। बात दें कि इस सभा में कई लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे। इस दौरान सबसे अधिक मामले भूमि विवाद और अवैध कब्जों से जुड़े रहे।

CM STADIUM DEMAND : खिलाडियों ने की CM डॉ. मोहन यादव से स्टेडियम की मांग, बच्चे बोले- विधायक सुनते नहीं !

दबंगों ने किसान की जमीन पर किया कब्जा

सेवढ़ा तहसील के ग्राम ग्यारा में रहने वाले एक वृद्ध किसान ने शिकायत की कि सीमांकन के बावजूद दबंगों ने जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया कि दबंगों ने सीमांकन के निशान तक उखाड़ दिए और पूरी जमीन जोत डाली।

DATIYA COLLECTOR
DATIYA COLLECTOR

पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप

इंदरगढ़ क्षेत्र से आए कामता प्रसाद सेन ने नामांतरण आदेश के बावजूद अमल न होने और पटवारी द्वारा अवैध रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने हल्का पटवारी पर आदेश लागू करने के बदले अवैध मांग करने का आरोप भी लगाया। बताया जा रहा है कि इस मामले को गंभीर मानते हुए अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है।

BANK STRIKE : आज बैंक बंद; मध्य प्रदेश में 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, 7 हजार से ज्यादा ब्रांच ठप

अन्य समस्याएं

जनसुनवाई में आवास पट्टा, पेंशन, आंगनवाड़ी नियुक्ति, सड़क और पाइपलाइन से जुड़ी समस्याएं भी सामने आईं। साथ ही विकलांग दंपती और बुजुर्गों ने अपने हालात भी बताए। जिसके बाद कलेक्टर और एएसपी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।datiya crime news,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *