Chambalkichugli.com

MP VIRAL VIDEO : मिट्टी से निकला 500 साल पुराना खजाना, लूटने उमड़ा पूरा गांव

GOLD COIN

MP VIRAL VIDEO : मध्यप्रदेश। छतरपुर जिले के राजगढ़ गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क निर्माण के लिए डाली गई मिट्टी में अचानक पुराने सिक्के दिखाई दिए। सिक्कों की चमक पर राहगीरों की नजर पड़ी और देखते ही देखते शोर पुरे गांव में मच गया।

TIGER ATTACK MORENA : मुरैना में टाइगर का हमला, मुश्किल से बची महिला की जान

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, रात में उमड़ी भीड़

खजाना मिलने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। बता दें कि वीडियो होने वायरल के बाद रात के अंधेरे में ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। खजाने की चर्चा फैलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया जिसके बाद मोबाइल की रोशनी में लोग मिट्टी छान-छानकर सिक्के खोजते नजर आए।

500 साल पुराने होने का दावा

स्थानीय लोगों का दावा है कि मिले हुए सिक्के करीब 500 साल पुराने हैं और सोने के बने हुए हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पूरा मामला बमीठा थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव का बताया जा रहा है, जहां रास्ते को दुरुस्त करने के लिए मिट्टी डाली गई थी।

BANK STRIKE : आज बैंक बंद; मध्य प्रदेश में 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, 7 हजार से ज्यादा ब्रांच ठप

पुलिस-प्रशासन नहीं पहुंचा मौके पर

इतनी बड़ी घटना के बावजूद खबर लिखे जाने तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे, जिससे सुरक्षा और ऐतिहासिक धरोहर को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिसके बाद अब सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि सिक्के वास्तव में ऐतिहासिक खजाना हैं या सिर्फ अफवाह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *