MORENA NEWS: मध्यप्रदेश। मुरैना जिले में मिलावटी दूध के कारोबार पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग की टीम ने किशनपुर इलाके में संचालित एक डेयरी पर छापेमारी कर केमिकल और रिफाइंड की मदद से तैयार किए जा रहे मिलावटी दूध का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान डेयरी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
DATIYA NEWS : दतिया ने कलेक्टर की जनसुनवाई: बदले पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप
किशनपुर में दूध डेयरी पर कार्रवाई
खाद्य विभाग मुख्यालय की टीम ने जगतपुरा किशनपुर क्षेत्र में रहने वाले अशोक कुशवाह की कुशवाह डेयरी पर आज सुबह छापा मारा। जांच के दौरान डेयरी परिसर में मिलावटी दूध बनाने की सामग्री बरामद की गई।
- रिफाइंड और आरएम केमिकल जब्त
- छापेमारी में टीम को मौके से
- 15 किलो का एक टीन रिफाइंड
- तीन टीन आरएम केमिकल
- तैयार मिलावटी दूध बरामद हुआ। जिसके बाद खाद्य विभाग ने दूध के तीन सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।

लाइसेंस किया गया सस्पेंड
खाद्य विभाग को इस डेयरी के खिलाफ लंबे समय से मिलावटी दूध बनाने की शिकायतें मिल रही थीं। जिसको गंभीरता से लेते हुए विभाग ने एक विशेष टीम गठित की और डेयरी की गतिविधियों पर नजर रखी, पुख्ता सबूत मिलने के बाद 29 जनवरी को कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग ने अशोक कुशवाह की डेयरी का लाइसेंस मौके पर ही सस्पेंड कर दिया। साथ ही जब्त किए गए सामान को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
BANK STRIKE : आज बैंक बंद; मध्य प्रदेश में 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, 7 हजार से ज्यादा ब्रांच ठप