SHIVPURI BIKE ACCIDENT: शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के भड़ोता गांव में बुधवार रात एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे बैठे ग्रामीणों को टक्कर मार दी। बता दें कि इस हादसे में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
SHIVPURI NEWS : फफूंदनाशक दवा बनी किसानों की मुसीबत,चना-मसूर की फसल बर्बाद, कंपनी पर FIR दर्ज
आग तापते समय हुआ हादसा
मृतक की पहचान 37 वर्षीय हरमोहन गुर्जर के रूप में हुई, जो भड़ोता गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार हरमोहन अपने मवेशियों के साथ बाहर थे और गांव के दीपेश लोधी, अवतार गुर्जर व एक अन्य व्यक्ति के साथ खेत की मेड़ पर आग ताप रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सीधे ग्रामीणों से जा टकराई।

सीधी टक्कर से मौके पर मौत
बाइक की सीधी टक्कर हरमोहन गुर्जर को लगी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए अन्य तीन ग्रामीणों को तुरंत कोलारस स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के परिजनों ने कोलारस थाने पहुंचकर इसे महज हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है।

परिजनों का आरोप है कि बाइक चालक शराब के नशे में था और मृतक से उसकी पुरानी रंजिश थी। साथ ही उनका कहना है कि जानबूझकर टक्कर मारकर घटना को सड़क हादसे का रूप दिया गया।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर निष्पक्ष जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
MP Weather Update: ग्वालियर-चंबल में फिर बदला मौसम, हल्की बारिश के आसार