ANUPPUR ACCIDENT NEWS: अनूपपुर। राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र में रीवा–अमरकंटक मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि लांघाटोला गांव के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों युवक सड़क पर गिर पड़े और काफी देर तक वहीं पड़े रहे।

राहगीरों ने दिखाई मानवता
हादसे के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को देखा और तुरंत मदद के लिए आगे आए। आनंद शर्मा नामक राहगीर ने बताया कि वे राजेंद्रग्राम की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने दो लोगों को सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देखा, जो उठने में असमर्थ थे। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें वाहन में लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्रग्राम पहुंचाया गया।
पुलिस जांच में जुटी
राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी पीसी कोल ने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। सूचना की माने तो अस्पताल से तहरीर मिलने के बाद उनके बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल चारों घायल बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।
MORENA FIRING CASE : मुरैना में बदमाशों के हौसले बुलंद, युवक पर की फायरिंग