Chambalkichugli.com

MP WEATHER UPDATE: MP में स्ट्रॉन्ग सिस्टम से 3 दिन भीगेगा प्रदेश; भोपाल, इंदौर-ग्वालियर में भी अलर्ट

GWALIOR WEATHER UPDATE

MP WEATHER UPDATE: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जिसके चलते IMD भोपाल ने 31 जनवरी से 2 फरवरी तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस बताया गया है। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा।

MP VIRAL VIDEO : मिट्टी से निकला 500 साल पुराना खजाना, लूटने उमड़ा पूरा गांव

ग्वालियर-चंबल में सबसे ज्यादा सर्दी का असर

प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड का असर ग्वालियर-चंबल संभाग में देखा जा रहा है, उत्तरी हवाओं के कारण यहां दिन में भी सर्दी बनी हुई है। गुरुवार को ग्वालियर का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

WEATHER UPDATE
WEATHER UPDATE

ग्वालियर में घना कोहरा, विजिबिलिटी घटी

शुक्रवार सुबह ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया में घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में दृश्यता काफी कम रही, जिससे सुबह के समय यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Ganja seized: गांजा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार; 1.326 किलो गांजा और बाइक जब्त

बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी, 1 और 2 फरवरी को ग्वालियर सहित चंबल संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

DATIYA NEWS : रेड में छोड़ा गया तीन माह का मासूम, SDOP बनी ममता की मिसाल; 30 लाख की अवैध शराब नष्ट

प्रमुख शहरों में दिन का तापमान

ग्वालियर – 19.6°C

दतिया – 20.3°C

भोपाल – 20.4°C

इंदौर – 22.2°C

उज्जैन – 23.0°C

जबलपुर – 23.3°C

सिस्टम गुजरने के बाद फिर बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का सिस्टम निकलने के बाद उत्तर से ठंडी हवाएं तेज होंगी, जिससे ग्वालियर-चंबल समेत पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *