ATM SMALL CURRENCY NOTES: मध्यप्रदेश। देशभर में छुट्टे पैसों की समस्या को खत्म करने के लिए सरकार एक नई पहल करने जा रही है। जल्द ही लोगों को ATM से ₹10, ₹20 और ₹50 जैसे छोटे करेंसी नोट निकालने की सुविधा मिल सकती है। बता दें कि इसका उद्देश्य रोजमर्रा के लेन-देन में होने वाली परेशानी को कम करना है।
मुंबई में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट
सरकार ने इस योजना का पायलट प्रोजेक्ट मुंबई में शुरू कर दिया है। यहां कुछ ATM मशीनों से छोटे करेंसी नोट निकालने की सुविधा का ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल के दौरान यह देखा जाएगा कि छोटे नोटों की मांग और सप्लाई को ATM के जरिए कितना बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकता है।

UPI के दौर में भी क्यों जरूरी है कैश
भले ही डिजिटल पेमेंट और UPI का चलन तेजी से बढ़ा है, लेकिन लोकल मार्केट, ऑटो-रिक्शा, बस किराया, स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे दुकानदारों के यहां आज भी कैश की जरूरत बनी रहती है। वहीं, छोटे नोट न होने की वजह से लोगों को अक्सर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सरकार की योजना है कि ये ATM रेलवे स्टेशन, बस डिपो, अस्पताल, लोकल बाजार और सरकारी दफ्तरों जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर लगाए जाएं।MORENA BULLDOZER ACTION: कैलारस तहसील में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, 84 बीघा शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण

पूरे देश में लागू होने की उम्मीद
अगर मुंबई में चल रहा ट्रायल सफल रहता है, तो सरकार इस सुविधा को पूरे देश में लागू कर सकती है। इससे यात्रियों, छोटे दुकानदारों, स्ट्रीट वेंडर्स और दिहाड़ी मजदूरों को सबसे ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद है।