Chambalkichugli.com

GUNA BIKE ACCIDENT: ड्यूटी से लौटते समय सड़क हादसे में कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत

GUNA BIKE ACCIDENT

GUNA BIKE ACCIDENT: गुना। जिले के बमोरी क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अस्पताल में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत हो गई। बता दें कि मृतक की पहचान रवि अग्रवाल (40), निवासी गुना के रूप में हुई है। वह बमोरी अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे और शुक्रवार शाम ड्यूटी पूरी कर बाइक से गुना लौट रहे थे।

ATM SMALL CURRENCY NOTES: छुट्टे की समस्या होगी खत्म, अब ATM से मिलेंगे ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट

परिजन रातभर करते रहे तलाश

रवि अग्रवाल प्रतिदिन शाम करीब 7 बजे तक घर पहुंच जाते थे, लेकिन शुक्रवार को देर रात तक घर नहीं लौटे। मोबाइल फोन चालू होने के बावजूद कॉल का कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और बमोरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

BIKE ACCIDENT
BIKE ACCIDENT

सड़क किनारे मिला शव

सूत्रों की माने तो शनिवार सुबह नेगमा के पास ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव के पास मिले बैग से पहचान पत्र बरामद किया, जिससे मृतक की शिनाख्त हुई।

SHEOPUR CRIMES : 58.90 लाख की अवैध शराब जब्त, श्योपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार

सिर में गंभीर चोट से मौत

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सामने से आ रहे किसी वाहन के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गिर गई। जिसके बाद सिर में गंभीर अंदरूनी चोट लगने से उनकी मौत हो गई। शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *