Chambalkichugli.com

GWALIOR SUICIDE NEWS: फांसी के फंदे पर लटका मिला 10 साल का मासूम, पिता ने जताई हत्या की आशंका

GWALIOR NEWS

GWALIOR SUICIDE NEWS: मध्यप्रदेह। ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 10 वर्षीय मासूम बच्चा अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि यह मामला झांसी रोड थाना क्षेत्र के गड्ढा मोहल्ला का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

MAHARASHTRA DEPUTY CM: अजित पवार के निधन के चौथे दिन सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री

मृतक बच्चे की पहचान सौरभ केवट के रूप में हुई है। सौरभ के पिता कमल केवट ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर के पद पर कार्यरत हैं और मूल रूप से मुरैना जिले के सबलगढ़ के निवासी हैं। वह झांसी रोड इलाके में किराए के मकान में अपने बेटे के साथ रहते थे। जहां सौरभ एक निजी स्कूल में पढ़ता था।

रस्सी के सहारे बेड पर लटका मिला शव

पिता कमल के अनुसार, घटना वाले दिन वह शाम करीब 6:50 बजे ड्यूटी पर जाने से पहले बेटे के साथ खाना खाकर अस्पताल चले गए थे। घर में बच्चा अकेला था। रात करीब 8 बजे दोस्त पवन ने फोन कर बताया कि सौरभ दरवाजा नहीं खोल रहा है, बाद में सूचना मिली कि उसने फांसी लगा ली है । घर पहुंचने पर बच्चा रस्सी के सहारे बेड पर लटका मिला।

GWALIOR POLICE
GWALIOR POLICE

पिता ने जताई हत्या की आशंका

पिता ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद बच्चे को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराई है। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया । फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

GUNA CRIMES : स्कूल परिसर में नाबालिग छात्र से मारपीट, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *