Chambalkichugli.com

Sanitation workers’ protest: 3 महीने से वेतन नहीं मिलने पर भड़के सफाईकर्मी, विधायक बाबू जंडेल का अल्टीमेटम: 4 दिन में पेमेंट नहीं तो FIR

Sanitation workers protest

Sanitation workers’ protest: ग्वालियर। शेयोपुर नगर पालिका के सफाईकर्मियों, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। वेतन भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को कर्मचारियों ने काम बंद कर नगर पालिका से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और जोरदार प्रदर्शन किया।

एमपी में आज का मौसम: पश्चिमी डिस्टर्बेंस का असर जारी, एमपी में बारिश-आंधी के साथ कोहरे का खतरा, 20 नवंबर को मावठे की चेतावनी

कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी

हड़ताल पर गए कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने से उनके सामने रोजमर्रा के खर्चों का संकट खड़ा हो गया है। घर चलाना मुश्किल हो गया है, बैंक की किस्तें और एलआईसी प्रीमियम जमा नहीं हो पा रहे हैं। साथ ही कर्मचारियों ने ये भी आरोप लगाया कि समस्या उठाने पर सीएमओ द्वारा समाधान के बजाय नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है।

Sanitation workers' protest
Sanitation workers’ protest

शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप

हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है और कई इलाकों में कचरा जमा होने से गंदगी फैलने लगी है। बताया जा रहा है कि हालात बिगड़ते देख नगर पालिका की स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष भूपेन्द्र गर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की स्थिति सुधारने में विफल रहने पर उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है।

Sanitation workers' protest
Sanitation workers’ protest

विधायक ने दी चेतावनी

आंदोलन को विधायक बाबू जंडेल और विपक्षी पार्षदों का समर्थन मिला है। विधायक ने नगर पालिका प्रशासन पर विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि चार दिन में पूरी राशि का हिसाब और भुगतान नहीं हुआ, तो अकाउंटेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और मामला विधानसभा में उठाया जाएगा।

श्योपुर अपराध: 58.90 लाख की अवैध शराब जब्त, श्योपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दो बंधक अरेस्ट

कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि अब उन्हें आश्वासन नहीं, बल्कि सीधे खाते में वेतन चाहिए। जल्द भुगतान नहीं होने पर सफाई के साथ पानी सप्लाई और अन्य आवश्यक सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *