Chambalkichugli.com

MORENA CRIMES: दलित युवक के साथ अमानवीय व्यवहार, मुर्गा बनाकर पीटा; वीडियो सामने आने पर आरोपी गिरफ्तार

MORENA CRIMES

MORENA CRIMES: ग्वालियर। मुरैना जिले में एक दलित युवक के साथ अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। जहां पैसे न देने के विवाद में बदमाशों ने युवक को मुर्गा बनाकर पीटा और उससे अश्लील हरकतें कराईं। इस पूरी घटना के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

Sanitation workers’ protest: 3 महीने से वेतन नहीं मिलने पर भड़के सफाईकर्मी, विधायक बाबू जंडेल का अल्टीमेटम: 4 दिन में पेमेंट नहीं तो FIR

मामला अंबाह थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पीड़ित युवक आरोपी की ही गली में किराए से रहता था। आरोपी द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने के कारण युवक का परिवार घर छोड़कर कहीं चला गया है और फिलहाल लापता बताया जा रहा है।

कर्ज विवाद में की गई मारपीट

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान पुई उर्फ धर्मेंद्र तोमर, निवासी रेतपुरा, पुराना अंबाह थाना क्षेत्र के पीछे की है। आरोपी अंबाह थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। सूचना के मुताबिक कर्ज की रकम वापस न देने के आरोप में आरोपी और उसके साथियों ने युवक को घर बुलाकर मारपीट और अभद्रता की।

VIRAL VIDEO
VIRAL VIDEO

दो वीडियो आए सामने

पीड़ित के साथ की गई प्रताड़ना के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में युवक को मुर्गा बनाकर खुद को थप्पड़ मारने के लिए मजबूर किया गया, जबकि दूसरे वीडियो में उससे साथ अश्लील हरकतें कराई गईं। वहीं, वीडियो आरोपी के एक साथी द्वारा रिकॉर्ड किया गया ।

VIRAL VIDEO
VIRAL VIDEO

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

एसपी मुरैना समीर सौरभ ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और पीड़ित पक्ष को सुरक्षा और न्याय दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।

GOVT. HOSPITAL NEGLIGENCE : अस्पताल में मनमानी: गंभीर मरीज को ट्रॉमा सेंटर से बाहर निकाला, वीडियो वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *