Chambalkichugli.com

World Cancer Day 2026: भारत में हर दिन 4,000 से ज्यादा लोग हो रहे कैंसर का शिकार, आंकड़े बढ़ा रहे चिंता

WORLD CANCER DAY

World Cancer Day 2026: मध्यप्रदेश। भारत में कैंसर एक गंभीर राष्ट्रीय स्वास्थ्य संकट बनता जा रहा है। हर दिन देश में 4,000 से ज्यादा लोग कैंसर की चपेट में आ रहे हैं। आज World Cancer Day के मौके पर सामने आए आंकड़े इस बीमारी की भयावह तस्वीर दिखाते हैं। कैंसर अब सिर्फ एक बीमारी नहीं, बल्कि लाखों भारतीय परिवारों की रोज़ की लड़ाई बन चुका है।

MORENA CRIMES: दलित युवक के साथ अमानवीय व्यवहार, मुर्गा बनाकर पीटा; वीडियो सामने आने पर आरोपी गिरफ्तार

हर साल बढ़ रहे हैं कैंसर के मामले

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने 2025 तक भारत में कैंसर के मामलों में 2020 की तुलना में 12.8 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावनाएं जताई थी , हालाँकि अभी तक ये आकड़ा सामने नहीं आया है। इससे पहले साल 2024 में देश में कैंसर के 15 लाख 33 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे।

cancer patient
cancer patient

अगर पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो

cancer cases
cancer cases

इन आंकड़ों से साफ है कि भारत में हर साल औसतन 30 से 35 हजार नए कैंसर मरीज बढ़ रहे हैं।

भारत में सबसे ज्यादा कौन-सा कैंसर होता है?

आंकड़ों के मुताबिक, महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर सबसे आम कैंसर है। वहीं पुरुषों में मुंह का कैंसर सबसे ज्यादा पाया जाता है, जिसकी सबसे बड़ी वजह तंबाकू, गुटखा और पान मसाले का बढ़ता सेवन है।

Sanitation workers’ protest: 3 महीने से वेतन नहीं मिलने पर भड़के सफाईकर्मी, विधायक बाबू जंडेल का अल्टीमेटम: 4 दिन में पेमेंट नहीं तो FIR

इसके अलावा फेफड़ों का कैंसर भी तेजी से बढ़ रहा है, जिसकी मुख्य वजह धूम्रपान और बढ़ता वायु प्रदूषण मानी जा रही है। वहीं सर्वाइकल कैंसर, पेट का कैंसर और लिवर कैंसर भी बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित कर रहे हैं।

इन राज्यों में कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा

राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा कैंसर मामलों वाला राज्य बन चुका है। इसके बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे बड़े राज्य कैंसर के मामलों में टॉप पर हैं।

CENTRAL BUDGET 2026: टैक्स शेयर घटा, लेकिन विकास की उम्मीद कायम: बजट 2026 में मध्य प्रदेश को कितना नुकसान और कहां से मिल सकती है राहत!

बड़े शहरों में भी बढ़ रहा खतरा

शहरों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां साल 2024 में 28 हजार से ज्यादा कैंसर के मामले सामने आए। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे बड़े महानगरों में भी कैंसर के केस लगातार बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *