GWALIOR FRAUD NEWS: ग्वालियर। नया बाजार व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां बाहर की एक कंपनी ने सिक्योरिटी के तौर पर गए 12 लाख रुपए जमा कराए, मगर वापस नहीं किए। बता दें कि न्यायालय के आदेश पर कंपू थाना पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
GWALIOR WEATHER: ठंडी हवाओं से कांपा प्रदेश, अगले हफ्ते बारिश के आसार; जानें मौसम का हाल!
2018 में हुआ था अनुबंध
महाराणा प्रताप नगर निवासी विजय जाजू, नया बाजार कंपू में व्यवसाय करते हैं। अप्रैल 2018 में उन्होंने उत्तरप्रदेश की कंपनी प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड से सामान खरीदने के लिए अनुबंध किया था। अनुबंध के तहत कंपनी ने सिक्योरिटी राशि जमा करने की शर्त रखी थी।

12 लाख रुपए बतौर सिक्योरिटी जमा
विजय जाजू ने करीब 12 लाख रुपए कंपनी के पास सिक्योरिटी के रूप में जमा कराए। जितना सामान आता, उतना भुगतान वे नियमित रूप से करते रहे। इसके बावजूद कंपनी ने बिना सूचना दिए अनुबंध समाप्त कर दिया और सिक्योरिटी राशि लौटाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद राशि वापसी के लिए कई बार संपर्क करने पर कंपनी प्रबंधन टालमटोल करता रहा और वर्ष 2021 तक जब कोई समाधान नहीं निकला तो विजय जाजू ने न्यायालय की शरण ली।
PM मोदी 7–8 फरवरी को जाएंगे मलेशिया, रणनीतिक साझेदारी होगी और मजबूत
कोर्ट के आदेश पर FIR
न्यायालय के आदेश के बाद कंपू थाना पुलिस ने विजय अग्रवाल, शशांक त्रिपाठी और कंपनी के लेखाधिकारी मनीष सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। साथ ही टीआई अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।