Chambalkichugli.com

MP WEATHER UPDATE: ग्वालियर में लौट आई कंपकंपाने वाली ठंड, 4 दिन तक राहत के आसार नहीं; जाने मौसम का हाल

GWALIOR WEATHER UPDATE

MP WEATHER UPDATE: ग्वालियर। मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी चार दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। खासतौर पर ग्वालियर-चंबल संभाग में शीतलहर का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। बता दें की ग्वालियर में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।

Harshit Rana injury: T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंड‍िया को झटका, हर्ष‍ित राणा हुए बाहर, जानें वजह

मौसम क्यों बदल रहा है?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, हाल ही में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अब कमजोर हो गया है। इसके चलते मौसम साफ हुआ और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं ने तापमान और गिरा दिया। यही कारण है कि प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है।

ICC T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का पहला मुकाबला अमेरिका से कल, देखें पूरा शेड्यूल

देशभर में ठंड का हाल

राष्ट्रीय स्तर पर भी ठंड का असर साफ दिखाई दे रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे रात के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में ठंड से सतर्क रहने की सलाह दी है।

इन शहरों में दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान (°C)

कटनी (करौंदी): 5.6°C

शहडोल / खजुराहो: 6.6°C

रीवा: 7.0°C

राजगढ़ / उमरिया: 8.0°C

शाजापुर: 8.1°C

नौगांव / पचमढ़ी: 8.6°C

सतना: 9.2°C

दमोह: 9.5°C

मंडला / सीधी: 9.8°C

ग्वालियर: 10°C से नीचे

आगे कैसा रहेगा मौसम?

GWALIOR WEATHER
GWALIOR WEATHER

मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होगा। जिसके चलते 8 और 9 फरवरी को ग्वालियर सहित कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। साथ ही 10 फरवरी से मावठा गिरने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *