Chambalkichugli.com

JIWAJI RAGGING CASE: जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर में रैगिंग का तीसरा मामला, बी-फार्मेसी छात्र को बनाया निशाना

JIWAJI HOSTEL

JIWAJI RAGGING CASE: ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के आर्यभट्ट हॉस्टल में बी-फार्मेसी चौथे वर्ष के छात्र आशुतोष मरावी के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। छात्र ने कुलसचिव और छात्र कल्याण अधिष्ठाता से लिखित शिकायत की है। बता दें कि शिकायत में कहा गया कि सहपाठी उसे नशा करने के लिए दबाव डालते हैं और मना करने पर मारपीट की धमकी देते हैं।

15 दिन में तीसरी रैगिंग की घटना

सूचना के मुताबिक हॉस्टल में यह 15 दिन में तीसरी रैगिंग की घटना है। इससे पहले 2 फरवरी को फार्मेसी छात्रों ने लॉ के एक सीनियर छात्र के साथ मारपीट की थी। जिसको लेकर यूजीसी और विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों को शिकायत दी गई थी।

Pakistan: दौड़ते हुए आया हमलावर, गोलियां चलीं…. फिर इमामबाड़े में गूंजा धमाका… चश्मदीदों ने सुनाई ब्लास्ट की दास्तान

आरोपी छात्र और आरोप

आशुतोष ने आरोप लगाया कि फार्मेसी तृतीय और चौथे वर्ष के छात्र सौरभ गुर्जर और अनंत प्रताप सिंह उसपर लगातार मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। साथ ही शिकायत में बताया गया कि आरोपी छात्रों ने कई बार उसके कमरे में घुसकर मारपीट की और जबरन ऑडियो रिकॉर्डिंग भी की।

पुणे में CBI का बड़ा एक्शन… मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज के 2 घूसखोर अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार

विश्वविद्यालय प्रबंधन पर उठ रहे सवाल

छात्रों का कहना है कि लगातार रैगिंग की घटनाओं के बावजूद भी विश्वविद्यालय प्रबंधन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। हॉस्टल में भय और असुरक्षा का माहौल है। छात्रों का आरोप है कि प्रबंधन कुछ छात्रों के छात्र संगठन से जुड़े होने के कारण कार्रवाई से बच रहा है।

JIWAJI UNIVERSITY
JIWAJI UNIVERSITY

बाहरी छात्रों का आना-जाना और अनुचित गतिविधियां

छात्रों का कहना है कि आर्यभट्ट हॉस्टल में बाहरी छात्रों का प्रवेश और रुकना होता है और वे शराब पार्टी और अन्य अनुचित गतिविधियों में शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि यही कारण है कि हॉस्टल में सुरक्षा और अनुशासन की कमी बनी हुई है।

AI वीडियो शेयर कर ट्रंप फिर विवादों में, ओबामा दंपति को बंदर दिखाने पर मचा राजनीतिक तूफान

प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने लिया बयान

2 फरवरी को लॉ के छात्र के साथ हुई मारपीट के मामले में प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने छात्र का बयान लिया। छात्र ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में थे और गाली-गलौज करने के बाद मारपीट करने लगे। वहीं दूसरी और आरोपी छात्र घटना से इंकार कर रहे हैं। अब यह मामला विश्वविद्यालय की एंटी-रैगिंग कमेटी के सामने जाएगा। मामले में छात्र और अभिभावक सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *