MP Board Exam 2026: भोपाल। मध्य प्रदेश में कल से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत होने जा रही है। इस साल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश भर से करीब 16 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, नकलमुक्त और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग और प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए हैं।

प्रदेश भर में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कक्षा 10वीं के करीब 9 लाख 7 हजार और कक्षा 12वीं के लगभग 7 लाख छात्र परीक्षा देंगे। राजधानी भोपाल में ही 10वीं के 30,746 और 12वीं के 26,627 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनके लिए 104 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम
बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर रोक लगाने के लिए हर जिले में चार-चार फ्लाइंग स्क्वॉड गठित किए गए हैं। इनमें विकासखंड और जिला स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी भोपाल स्थित माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय से सीधे की जाएगी।
इसके अलावा थानों से प्रश्न-पत्र निकालने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी अनिवार्य की गई है और सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती भी की गई है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनी रहे।
सुबह 9 से 12 बजे तक होगी परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार, सभी बोर्ड परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
कौन बन सकता है RSS चीफ… मोहन भागवत ने चुनाव प्रक्रिया और उम्मीदवारी को लेकर की खुलकर बात
संशोधित टाइम टेबल को लेकर निर्देश
बोर्ड द्वारा पहले जारी किए गए संशोधित टाइम टेबल को लेकर सभी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों को कहा गया है कि वे नोटिस बोर्ड, मॉर्निंग असेंबली और अभिभावक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए यह जानकारी हर छात्र और अभिभावक तक पहुंचाएं, ताकि किसी भी तरह का भ्रम न रहे।