Chambalkichugli.com

RABIES ALERT: ग्वालियर में 5 दिन में रेबीज से 3 लोगों की गई जान, 6 साल के मासूम ने तोड़ा दम

DOG BITE CASE

RABIES ALERT: ग्वालियर। जिले में लगातार एक के बाद एक गॉड बाईट के मामले सामने आ रहे हैं, जिसके चलते एक और मासूम की मौत हो गई है। बता दें कि दतिया जिले के रहने वाले 6 वर्षीय हंस प्रजापति ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। इसके साथ ही ग्वालियर में बीते 5 दिनों में रेबीज से मौत का यह तीसरा मामला सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

DOG BITE CASE
DOG BITE CASE

जानकारी के अनुसार, हंस प्रजापति को रेबीज के तीन इंजेक्शन लग चुके थे, जबकि अंतिम डोज 10 फरवरी को लगाया जाना था। बच्चे को ग्वालियर के कमला राजा शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था।

टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया vs पाकिस्तान मैच को लेकर बढ़ी उम्मीदें, ICC और PCB ने बातचीत तेज की

डॉक्टरों के मना करने के बावजूद ले गए घर

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, बच्चे की हालत गंभीर होने के बावजूद परिजन उसे अस्पताल से डॉक्टरों की सलाह के खिलाफ छुट्टी कराकर घर ले गए। इसके कुछ समय बाद ही बच्चे की तबीयत ज्यादा बिगड़ने से उसकी मौत हो गई।

DOG BITE CASE

5 दिन में 3 मौतों से चिंता बढ़ी

ग्वालियर में लगातार सामने आ रहे रेबीज से मौत के मामलों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि सिर्फ पांच दिनों में तीन लोगों की मौत ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

एलन मस्क की स्टारलिंक को पाकिस्तान में प्रवेश के लिए नहीं मिल रहा लाइसेंस… फंसा पेच?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि रेबीज एक घातक बीमारी है और इसके लक्षण दिखने के बाद इलाज बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में समय पर पूरा वैक्सीनेशन कोर्स और डॉक्टरों की सलाह का पालन करना बेहद जरूरी है।

DOG BITE CASE
DOG BITE CASE

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग मामले की समीक्षा कर रहा है और लोगों से अपील की जा रही है कि जानवर के काटने की स्थिति में तुरंत अस्पताल जाकर पूरा उपचार कराएं।

एलन मस्क की स्टारलिंक को पाकिस्तान में प्रवेश के लिए नहीं मिल रहा लाइसेंस… फंसा पेच?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News