MP WEATHER UPDATE: ग्वालियर। मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड से राहत रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बढ़ा तापमान
दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर प्रदेश में दिख रहा है। इसके चलते ठंडी हवाओं की रफ्तार कम हुई है और दिन का तापमान बढ़ रहा है।
मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन गर्माहट बढ़ाएगी राहत, फिर पहाड़ों में बर्फ पिघलते ही लौटेगी ठिठुरन
दिन में तेज धूप, रात और सुबह ठंड
भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर समेत कई शहरों में दिन में तेज धूप खिली रही। बता दें कि अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान ठंडा बना हुआ है।
13 से 15 फरवरी के बीच फिर बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक एच.एस. पांडे के मुताबिक, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद जैसे ही सिस्टम आगे बढ़ेगा, उत्तर से ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश में प्रवेश करेंगी। इसका असर 13, 14 और 15 फरवरी को देखने को मिलेगा, जब तापमान में गिरावट आएगी और ठंड फिर बढ़ेगी। फिलहाल प्रदेश में बारिश के कोई संकेत नहीं हैं।
13 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे
कटनी (करौंदी): 5.9°C
शहडोल/खजुराहो: 6.4°C
पचमढ़ी: 7.4°C
अमरकंटक: 7.8°C
दतिया: 8.1°C
रीवा: 8.3°C
भोपाल: 10.2°C
ग्वालियर: 10.6°C
इंदौर: 11.2°C
जबलपुर: 11.4°C
उज्जैन: 12.4°C

देशभर में मौसम का हाल
हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी
दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान 26–28°C
राजस्थान-गुजरात में दिन का तापमान 30°C के करीब
पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 10–12°C
दक्षिण भारत में मौसम शुष्क, तापमान सामान्य
मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन गर्माहट बढ़ाएगी राहत, फिर पहाड़ों में बर्फ पिघलते ही लौटेगी ठिठुरन