GWALIOR NEWS: ग्वालियर। जिले में मंगलवार को 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गईं। परीक्षा के पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर सुबह 9 बजे से आयोजित किया गया। छात्र निर्धारित समय पर अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद परीक्षा में शामिल हुए।
84 परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था
जिले में कुल 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 26,744 छात्र शामिल हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले छात्रों की सघन जांच की गई, ताकि कोई भी आपत्तिजनक सामग्री या नकल सामग्री परीक्षा केंद्र में न ले जा सके।
रूस ने फिर दिखाई दोस्ती, विदेश मंत्री बोले- भारत की अध्यक्षता में BRICS का हम करेंगे समर्थन
‘उम्मीद की पेटी’ से दी सुविधा
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ‘उम्मीद की पेटी’ भी रखी गई है। इसमें छात्र गलती से ले आई हुई नकल सामग्री पहले ही डाल सकते हैं। वहीं, जांच के दौरान यदि किसी छात्र के पास नकल सामग्री पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कक्षा 10वीं परीक्षा 13 फरवरी से
कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए जिले में 91 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 22,777 छात्र शामिल होंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 7 परीक्षा केंद्र रिजर्व रखे गए हैं।
संवेदनशील परीक्षा केंद्र और सुरक्षा
जिले के 73 सामान्य, 12 संवेदनशील और 6 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। एमपी बोर्ड ने नकल रोकने के लिए 16 उड़नदस्तों का गठन किया है, जिनमें जिला प्रशासन, बोर्ड और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है, और कई केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है।
GWALIOR CRIMES: ग्वालियर में हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ा, गौवंश के अवशेष होने की आशंका
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित
परीक्षा केंद्रों में प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र की अनिवार्यता है। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूर्णतः प्रतिबंधित हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।