Chambalkichugli.com

NAGAR PALIKA  ALLEGATION: पूर्व विधायक ने भिंड नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप: बोले- विकास नहीं, सिर्फ कागजी काम”

BHIND NAGAR PALIKA

NAGAR PALIKA  ALLEGATION:  भिंड। नगर पालिका को लेकर एक बार फिर राजनीतिक विवाद गर्मा गया है। लंबे समय से विवादों में घिरी भिंड नगर पालिका पर अब पूर्व विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने भ्रष्टाचार और राजनीतिक हस्तक्षेप के गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षदों की नाराजगी और परिषद की बैठकों में हंगामे के बीच पूर्व विधायक ने विकास कार्यों पर सवाल खड़े किए।

नवग्रह शक्तिपीठ कलश यात्रा में भगदड़, एक महिला की मौत; आयोजन में लापरवाही का आरोप

भ्रष्टाचार और कागजी खानापूर्ति का आरोप

संजीव सिंह कुशवाह ने कहा कि पिछले दो वर्षों में नगर पालिका में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ा है। विकास के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति हो रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं दिखता। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में मंजूर टेंडरों पर अभी भी काम चल रहा है और नए विकास कार्य लगभग ठप पड़े हैं।

BHIND NAGAR APLIKA
BHIND NAGAR APLIKA

योजनाओं में घोटाले का दावा

पूर्व विधायक ने संबल योजना सहित अन्य योजनाओं में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया। उनके अनुसार नगर पालिका के कर्मचारी और अधिकारी गरीबों का हक हड़प रहे हैं। शहर की गलियों, मोहल्लों और कॉलोनियों में नई सड़कें नहीं बनीं, लेकिन टेंडरों के जरिए भुगतान निकाल लिया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजेंद्र प्रसाद शुक्ला की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, विधानसभा में पुष्पांजलि अर्पित

पार्षदों में नाराजगी, इस्तीफे की नौबत

संजीव सिंह कुशवाह ने कहा कि पार्षदों में भारी आक्रोश है और कई इस्तीफा देने को तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के संरक्षण में हो रहा है। पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि विधायक परिषद की बैठकों का संचालन करते हैं और पार्षदों व अधिकारियों को डांट-फटकार लगाते हैं, जिससे विकास कार्य बाधित हो रहे हैं।

GWALIOR NEWS: ग्वालियर में शुरू हुई 12वीं बोर्ड परीक्षा, 26,744 छात्र शामिल

विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह का पलटवार

विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। हाल ही में 50 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। गौरी तालाब पर जाली लगाई गई है, तालाब के पास सड़क निर्माण का काम चल रहा है और अन्य विकास कार्य भी जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News