Chambalkichugli.com

GUNA NEWS: महू खान गांव के पास जली अवस्था में मिला युवक , ग्वालियर जाते समय मौत

GUNA NEWS

HIGHLIGHTS:

  • गुना में सड़क किनारे जली हालत में युवक मिला।

  • 90% झुलसा, ग्वालियर जाते वक्त दम तोड़ा।

  • पैसे और सामान सुरक्षित, मोबाइल जल गया।

  • पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

GUNA NEWS: गुना। कैंट थाना क्षेत्र के महू खान गांव के पास सोमवार सुबह एक युवक जली हुई अवस्था में मिला। गंभीर रूप से झुलसे विकास को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे ग्वालियर रेफर किया गया। लेकिन ग्वालियर जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई।

 

भोपाल: गांधी मेडिकल कॉलेज की MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, खाली एसिड की बोतल मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

विकास, जो सेमरा गांव का रहने वाला था और वर्तमान में साईं सिटी कॉलोनी, गुना में रहता था, सोमवार सुबह 9 बजे घर से कटिंग कराने के लिए निकला था और घटना के समय वह अकेला ही बाइक पर जा रहा था।

ग्रामीणों ने सड़क किनारे युवक को जली हुई हालत में देखा, पास में उसकी बाइक खड़ी थी। बताया जा रहा है कि युवक ने मौके पर अपना नाम बताया और कुछ समय बातचीत भी की। आश्चर्यजनक रूप से पास रखे उसके पैसे और अन्य सामान सुरक्षित थे, हालांकि उसका मोबाइल पूरी तरह जल गया था।

GUNA ACCIDENT
GUNA ACCIDENT

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि युवक 90% से अधिक झुलस गया था। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर ग्वालियर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल वापस लाकर मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।

NAGAR PALIKA  ALLEGATION: पूर्व विधायक ने भिंड नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप: बोले- विकास नहीं, सिर्फ कागजी काम”

कैंट थाना प्रभारी TI अनूप भार्गव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण अभी तक बयान नहीं दे पाया। घटना के कारण स्थानीय लोग और परिवारजन शोक में हैं।

लोहे के शरीर में कुंग-फू की आत्मा: शाओलिन मंदिर में भिक्षुओं संग रोबोट्स का महासंग्राम, तकनीक ने रचा नया इतिहास

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने कैसे आग पकड़ ली। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों से जानकारी जुटा रही है, ताकि हादसे की वजह का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News